साप्ताहिक राशिफल (10 – 16 अप्रैल) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष

शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – नकारात्मक
सप्ताह की शुरुआत व् अंत में कुछ नकारात्मक संकेत मिल सकते है। सावधानी बरतें ।

वृषभ

शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – शुभ
अचानक लाभ मिल सकता है। जिन कार्यों के पीछे काफी दिनों से लगे हैं वो पूरा हो सकता है। मत्स्य पालन उद्योग में लगे जातकों के लिए विशेषतः शुभ रह सकता है।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
वाहन सम्बंधित कार्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। 12 व् 13 तारीख को प्रयास करने पर विशेष प्राप्ति हो सकती है।

कर्क

शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – शुभ
मित्र वर्ग आपके नियमित कार्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं। संचार क्षेत्र से सम्बंधित जातक जागरूक रहते हुए संभावनाओं को देखेंगे तो उनके लिए उत्तम रह सकता है।

सिंह

शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – शुभ
वित्तीय समस्याओं के निवारण के लिए काफी सकारात्मक लक्षण प्रतीत होते हैं। व्यापारी वर्ग ख़ास तौर पर खुदरा विक्रेता के लिए लाभकारी बन सकता है अगर प्रयास सही दिशा में जारी रहे।

कन्या 

शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
संयम के साथ किये गए कार्य और सीमा को समझते हुए किये हुए कर्म सदा ही आनन्द को देने वाले होते हैं। लंबी अवधि के कार्यों की रूप रेखा के लिए श्रेष्ठ अवसर।

तुला

शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
आयात-निर्यात में लिप्त व्यवसायियों के लिए उचित अवसर प्रतीत हो रहा है। जातक व्यय के ऊपर नियंत्रण का प्रयास करें।

वृश्चिक

शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – मिश्रित
उत्पादन क्षेत्र के लिए विकास के संकेत प्रतीत होते है। अवांछित यात्राओं पर लगाम लगाई जाए तो ठीक रहा सकता है।

धनु

शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  सकारात्मक
सीमेंट इत्यादि क्षेत्र सम्बंधित व्यापारी वर्ग के लिए शुभ रह सकता है।

मकर

शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
एक अवसर विकास का एक अवसर स्वयं पर विश्वास का। भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। अवसर को नज़र अंदाज़ न करें।

कुंभ

शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
प्रतियोगियों पर नज़र रखें। अति आत्मविश्वास कहीं नुकसान का कारण न बने इसका ध्यान रखें।

मीन

शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
कागज़ से सम्बंधित व्यापारियों के लिए कुछ लाभकारी योग बनते प्रतीत होते हैं।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>


*