साप्ताहिक राशिफल (15 – 21 मई) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – शुभ
भाग्य वर्धक संभावनाएं। वाहन से सम्बंधित कार्यों पर ध्यान रखें।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मध्यम
नज़दीक के व्यक्तियों पर अति विश्वास न करें। सचेत रहे और आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखें। सफलता काफी हद तक प्राप्त हो सकती है।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  मिश्रित
साझेदारी के कार्य करते वक़्त आपसी मतभेदों को समय से सुलझाने का प्रयास होना चाहिए। उतार चढ़ाव जीवन का हिस्सा मात्र है, आपसी समझ को महत्व दें।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – सचेत
तनाव को प्रवेश न करने दे। चिंता मात्र से सोंचने की क्षमता का ह्रास होता है। अधिक सचेत रहने का प्रयास होना चाहिए।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – नकारत्मक
अधिक लाभ का लालच न करें। संतुष्टि वर्तमान समय की मांग है। उसके अनुसार चलने का प्रयास करें।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
महारत ली हुई वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करें। इससे लाभ की संभावनाओं में वृद्धि हो सकती है।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – अति शुभ
आपका सामर्थ्य ही आपकी शक्ति है। उस पर विश्वास करें। निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास करें उचित योजना व् उचित मार्गदर्शन के साथ।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
धन से सम्बंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रुके हुए कार्यों की प्रगति का प्रयास करें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  शुभ
नियमित कार्यों को सहजता से करने का प्रयास करें। तनाव न आने दे। कार्य भी होने चाहिए और मानसिक शारीरिक दबाव से भी बचना चाहिए।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – शुभ
यात्राओं से न घबराएं। अवांछित व्यय पर नियंत्रण से भविष्य की कार्य योजनाओं को बल मिल सकता है।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
आयात निर्यात्त के व्यवसाय पर उत्तम लाभ की सम्भावना। जातक जो भी इस क्षेत्र से जुड़े है वे समुचित योजना के बल पर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभ
नविन कार्य क्षेत्र की तलाश जो जातक कर रहे है उनके लिए कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed