साप्ताहिक राशिफल (3 – 9 अप्रैल) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर […]


Biz Chartभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – शुभ
नवरात्री का सप्तम दिवस से होती शुरुआत काफी शुभ दिखाई दे रही है। मेष राशि वाले जातकों को मेहनत का फल मिलने के पूरे आसार है। यात्रा में काम आने वाले उपकरणों की तरफ ध्यान दें तो उत्तम रह सकता है।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – शुभ
सप्ताह में यात्रा की संभावनाएं नज़र आ रही है। नकद लेनदेन पर विशेष ध्यान केंद्रित करें साथ ही साथ अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिए विशेष उपाय इस सप्ताह कर सकते है।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
स्वयं के कार्य की तरफ ही विशेष ध्यान केंद्रित करें। साथ ही साथ उससे संबंधित दूसरे उपयोगी साधनों की जानकारी प्राप्त करें जो की आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
अचानक आने वाले खर्चे नियमित आय में कुछ रूकावट की संभावनाएं बना सकते हैं। उसके प्रति सावधान रहें तो उत्तम रहेगा, सावधानी रहने से सप्ताह के अंत तक धन सम्बंधित रुकावट दूर हो सकती है।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – नकारात्मक
अति आत्मविश्वास कुछ नुक्सान पंहुचा सकता है इससे बचे।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
नवीन संभावनाओ की तलाश में यात्राएं हो सकती है। कुछ परेशानियों को धीरज से निपटाने का प्रयास करें।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – शुभ
भाग्य आपके साथ प्रतीत होता है। सामने से प्राप्त हो रहे अवसरों को नज़र अंदाज़ न करें।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – मिश्रित
अपने व्यवसाय स्थान के प्रति विशेष सावधानी रखें, लगातार होती जा रही अनियमितताओं को मिटाने का प्रयास करें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – नकारत्मक
अपने विवेक का उपयोग करें , पार्टनरों पर अति विश्वास न कर स्वयं निरिक्षण करते रहें ।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – नकारात्मक
ऋण से बचें साथ ही साथ ऋण के व्यापार को नियंत्रित रखें तो उत्तम रह सकता है।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
लाभ की संभावनाएं नज़र आ सकती हैं। मेडिकल के क्षेत्र से सम्बंधित जातको के लिए कुछ हद तक उत्तम रह सकता है।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
छोटी छोटी यात्राएं विशेष बन सकती है भविष्य के लिए। लगातार अभ्यास करते रहें अपने आसपास होती घटनाओं का, कुछ लाभ की संभावनाएं नज़र आ सकती हैं।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइटwww.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>


*