SMEpost

साप्ताहिक राशिफल (14-19 मार्च) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार

भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप है राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष

खदानों से सम्बंधित उद्योगो में लिप्त जातकों के लिए मध्यम रहने की संभावनाएं है। सप्ताह के शुरुआत में क़र्ज़ लेने से बचें। 15 से 18 तक नवीन संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

वृषभ

राशि सम्बंधित के जातक अगर विश्लेषण कर आगे बढे तो पशु पालन के उद्योग् से कुछ हद तक लाभ हो सकता है।
14 और 15 तारीख नवीन तकनीक के द्वारा लाभ की समभावना बन सकती है। सप्ताह के अंत में प्रतिस्पर्धा से सावधानी रखनी पद सकती है।

मिथुन

संभावनाओ को ध्यान रखते हुए मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रसाधन सम्बंधित कार्यो से कुछ हद तक लाभ प्राप्त हो सकता है। आने वाले नज़दीकी दिवस काफी योग्य लक्षणों से युक्त दिखाई दे रहे है।

कर्क

चावल व् तिलहनों से सम्बंधित उद्यम् जातको के लिए कुछ उपयोगी रह सकता है। नवीन तकनीक का इस्तेमाल व् यात्रा कुछ शुभ समाचारों का कारण बन सकती है ।

सिंह

रबड़ व् फल से सम्बंधित किये गए गए कार्य सिंह राशि के जातकों को कुछ लाभ प्रदान कर सकते है। धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई देते है तो अपना प्रयास जारी रख सकते है।

कन्या

कपड़े से सम्बंधित कार्यो को जरा गौर से देखे। विश्वास व् धीरज को धारण कर अध्यन क्र आगे बढे तो कन्या राशि के जातकों की शुरुआत उत्तम रह सकती है।

तुला

खाद्यान व् खुदरा वितरण का क्षेत्र तुला राशि के लिए लाभकारी बन सकता है। यात्राओं से लाभ व् मित्रो के ज़रिये नवीन कार्य क्षेत्र की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक

केमिकल का क्षेत्र काफी विस्तृत है। हर उद्योग् में किसी न किसी प्रकार से उपयोगी होता ही है। केमिकल के क्षेत्र को गौर से समझे और कुछ हद आगे बढ़ने के प्रयास कर सकते है।

धनु

सुरक्षा की ज़रूरत हर जगह है। चाहे घर हो शहर अथवा वाहन मनुष्य की प्रथम प्रयास सुरक्षित रहने की होती है। धनु राशि के जातकों का नैसर्गिक सम्बन्ध सुरक्षा की भावना से होता है। इस क्षेत्र को समझे व् जुड़ने का प्रयास करे तो इस सप्ताह में नए कार्यो को प्राप्त कर सकते है व् लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर

मकर राशि के जातक मत्स्य उद्योग् को समझने का प्रयास करे। भाग्य वर्धक योग बनते प्रतीत होते है जो आगे बढ़कर आपने रोज़गार का कारण बन सकता है।

कुंभ

रंगों का जीवन में बड़ा महत्व है। साथ ही फर्नीचर हर घर की ज़रूरत है। दोनों ही क्षेत्र कुम्भ राशि के जातकों के लिए निर्वहन का कारण बन सकते है। सप्ताह के शुरआत में सावधानी रखें तो उत्तम रह सकता है।

मीन

जीवन उपयोगी संसाधनों पर ध्यान रखे। सप्ताह की शुरुआत में अनुभवी लोगों  की राय लेकर आगे तो नवीन कार्यो में उपयोगी रहेगा। बिना ज़रूरी यात्राओं को टाले तो उत्तम रहेगा।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं।)

Www.aryashresth.org