कर्नाटक: महिला उद्यमियों के लिए राज्य सबसे अच्छी जगह | प्रियंक एम. खड़गे


कर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन राज्य मंत्री प्रियंक एम. खड़गे ने वुमेन इकनॅामिक फोरम (WEF) 2017 में  दिये अपने संबोधन में कहा है कि कर्नाटक उद्यमियों और खासतौर पर महिला उद्यमियों के लिए सबसे अच्छी व्यापारिक जगहों में से एक है। खड़गे ने कहा कि राज्य के 4 इंक्यूबेटरों में लगभग 600-700 सीटें […]


25apr women entrepreneursकर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन राज्य मंत्री प्रियंक एम. खड़गे ने वुमेन इकनॅामिक फोरम (WEF) 2017 में  दिये अपने संबोधन में कहा है कि कर्नाटक उद्यमियों और खासतौर पर महिला उद्यमियों के लिए सबसे अच्छी व्यापारिक जगहों में से एक है।

खड़गे ने कहा कि राज्य के 4 इंक्यूबेटरों में लगभग 600-700 सीटें हैं। जिनमें से 20 प्रतिशत महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित हैं, जो कि देश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि इसको सफल बनाने के महत्वपूर्ण कारकों में मल्टी सेक्टर स्टार्ट-अप पॉलिसी प्रमुख है। जिसने आइडिया टू प्रूफ ऑफ कॅान्सेप्ट के तहत अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभायी है।

मंत्री ने कहा कि यही वो कारण है जिसकी वजह से कर्नाटक को भारत का सिलिकन वैली कहा जाता है। अपनी बहु-क्षेत्रीय अनुदान नीतियों के कारण  कर्नाटक किसी भी भारतीय राज्य से सबसे ज्यादा संख्या में स्टार्टअप शुरु करने में सफल रहा है।

उन्होंने बताया कि अकेले पिछले 3 महीनों में हमने बायोटेक और आईटी में स्टार्टअप के लिए करीब 25-30 करोड़ रुपये का वित्त-पोषण किया है।

उन्होंने कहा कि हम उभरती हुई प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है।

Shriddha Chaturvedi

ख़बरें ही मेरी दुनिया हैं, हाँ मैं पत्रकार हूँ

No Comments Yet

Comments are closed