साप्ताहिक राशिफल (01 – 06 मई) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – अति शुभ
पराक्रम ही आपकी शक्ति है। इस पर विश्वास करें। कामयाबी आपको इसी शक्ति से मिल सकती है।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – शुभ
धन से सम्बंधित कार्यों को गति देने का प्रयास करें। खुदरा विक्रेताओं के लिए कुछ ख़ास समाचार मिलने की संभावनाएं।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
आत्म विश्वास को कायम रखें। जो भी निर्णय आपने ले रखे हैं और उचित प्रतीत हो रहें हों उन पर कायम रहने का प्रयास करें।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – शुभ
यात्राओं की संभावना बन रही है। यात्राओं से कुछ शुभ निकल कर आ सकता है।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
लाभ के संकेत मिलने पर इंतज़ार न करें। तुरंत लिये गये निर्णयों से लाभ की सम्भावना बढ़ सकती है।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  मिश्रित
नए कार्य क्षेत्र के अनुभव की प्राप्ति हो सकती है। नवीनतम तकनीक की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
भाग्य आपके पक्ष में कार्यरत है। आपको सिर्फ कर्म करना है। राह न देखें समय की, समय हमेशा कर्म करने वाले के साथ ही रहता है।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – सचेत
अचानक आने वाली संभावनाओं के लिए तैयार रहें। संसार में सभी वस्तु अनित्य ही हैं। अपनी चेतना को जाग्रत रखें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  मिश्रित
सहयोगियों पर विश्वास रखें। कुछ अघटित होने की सम्भावना के साथ ही अवसर प्राप्ति के योग भी बन सकते  है। इन अवसरों को लाभ में परिवर्तित करने का प्रयास करें।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – नकारात्मक
लम्बी यात्राओं से कुछ अवसर निर्माण हो सकते हैं। साथ ही साथ ज़रूरत है व्यय को नियंत्रित करने की। वितीय व्यवस्थाओं में सुधार का प्रयास करें।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
प्रतियोगियों की तरफ से आश्वस्त होना आपके लिए श्रेयकर नहीं है। हर घड़ी हर क्षण सचेत रहना ही मनुष्य के लिए उत्तम रहता है।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
मन लगाकर आगे बढ़ें। अचानक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परंतु आवश्यक है निरंतर प्रयास का जोकि जारी रहना चाहिए।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed