साप्ताहिक राशिफल (08 – 14 मई) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – सचेत
तीव्रता तरक्की के लिए काफी आवश्यक मानी जाती है। परंतु फिलहाल आवश्यकता है सचेत रहने की और सावधानी से आगे बढ़ने की।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मध्यम
संचार माध्यमों के उपयोग के जरिये आगे बढ़ने का प्रयास करें। शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक बल का अधिक प्रयोग उपयोगी साबित हो सकता है।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
वाहनों से लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहनों से सम्बंधित कार्यों पर गौर फरमाने की चेष्टा करें।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – शुभ
यात्राओं की संभावना बन रही है। जरुरत के अनुसार यात्राओं की योजना बनावे। व्यावसायिक यात्राएं उपयोगी साबित हो सकती हैं।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – शुभ
लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना ही आपकी शक्ति है फिर चाहे आपके साथ कोई हो अथवा नहीं कोई फर्क नहीं पड़ता। मंज़िल पर नज़र रखें। सफलता की संभावना काफी हद तक संभव है ।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
वर्तमान कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित रखना उत्तम रहेगा। नवीनतम क्षेत्र में ऊर्जा लगाने की अपेक्षा इस ऊर्जा को वर्तमान कार्य-क्षेत्र में लगाना अधिक लाभकारी साबित हो सकता है, इसका विचार करें।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – अति शुभ
वर्तमान और भविष्य की संभावना में समानता रखने का प्रयास करें। समता ही आपके जीवन की शक्ति है ।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – सचेत
अनुचित व्यय पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। व्यवसाय से सम्बंधित हिसाब-किताब को व्यवस्थित रखें और उनका सूक्ष्म अध्ययन करें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  मिश्रित
नवीन कार्य आपको निमंत्रण दे रहा है। उचित व्यक्तियों से उचित परामर्श प्राप्त करें व् आगे की ओर चलने का प्रयास करें।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – शुभ
भाग्य आपके पक्ष में है। सबको विश्वास में लेकर आगे बढ़ें। सहयोगियों को नज़रंदाज़ न करें। उनके विचारों की अभिव्यक्ति आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
वर्तमान संतोष को धारण करने हेतु। अधिक भाग दौड़ के प्रयास से हो सकता है फल फिलहाल न मिले और आपके प्रयास व्यर्थ चले जाए। स्वयं की भावनाओं पर कुछ दिनों के लिए नियंत्रण रखें, तो आपके लिए श्रेष्ठ रह सकता है।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मध्यम
आय के स्त्रोत बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। खदान से सम्बंधित कार्यों को ज़रा गौर से समझने का प्रयास करें।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed