साप्ताहिक राशिफल (20-26 मार्च) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप है राशि के आधार […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप है राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – सकारात्मक
विधुत क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले जातकों के लिए शुभ संकेत प्रतीत होते है।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
पशु पालन उद्योग् से सम्बन्ध रखने वाले जातक सप्ताह की शुरआत में सावधानी बरतें तो सुरक्षा रह सकती है पश्चात भाग्य वर्धक प्रतीत होता है ।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – सावधानी
प्रसाधन उद्योग् में लिप्त जातक सप्ताह की शुरुआत में मित्रों के जरिये कुछ कार्य प्राप्त कर सकते हैं परंतु साथ ही साथ अवांछित खतरा न उठाएं तो उत्तम रह सकता है।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
अनाज क्रय विक्रय से जीविका अर्जित करने वाले जातक अपने प्रतियोगियों पर नज़र रखें। मित्रों का सहयोग व् राय लाभकारी रह सकती है।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंधित जातक नविन संभावनाओ पर विशेष नज़र रखे। यात्राओं के योग बन सकते है।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – शुभ
वाहन के विविध उपयोगी साधनों के जरिये लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना बन सकती है।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – शुभ
व्यापारी वर्ग ख़ास तौर पर खुदरा क्षेत्र के व्यापारी के लिए संकेत आने वाले सप्ताह में शुभ प्रतीत होते हैं।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – शुभ
केमिकल के व्यापार से क्रय-विक्रय करने वाले जातकों के लिए कुछ धनागम से सम्बंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
जातक अपने व्यवसाय पर ही ध्यान केंद्रित करें,  मन को नियंत्रित कर अपनी कमियों को जानने का प्रयास करे तो भविष्य के लिए उत्तम रह सकता है।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – सावधानी
जातक अवांछित व्यय को नियंत्रित करने का प्रयास करें। मत्स्य पालन की तरफ विशेष ध्यान कर जीविका अर्जित करने वाले लोगों के लिये सावधानी भरे संकेत प्रतीत होते है इस सप्ताह विशेष।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
जातक जो औषधि से सम्बंधित क्षेत्र के कार्य में लिप्त है उनके लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ शुभ रह सकती है। मित्र वर्ग में बढ़ोत्तरी का प्रयास करें जो आने वाले समय में उपयोगी रह सकता है।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
अपने विचारों को सकारत्मक रखते हुए आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करते रहें तो उत्तम है आपके लिए। अपनी शक्तियों का विकास करें।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं।)

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>


*