साप्ताहिक राशिफल (22 – 28 मई) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – शुभ
यात्राओं की तैयारी। वर्तमान कार्य से सम्बंधित यात्रा के योग बनते दिख सकते हैं।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मध्यम
शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
नियमित कार्य से अलग हटकर कुछ सम्भावना नज़र आ सकती है। सचेत रहें।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत –  भाग्य वर्धक
भाग्य आपके साथ आता प्रतीत हो रहा है। समुचित उपयोग करें अपने संसाधनों का लक्ष्य प्राप्ति के लिए।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
अति आत्म विश्वास का त्याग करें। समय के साथ चलें। गति नियंत्रण रखें तो श्रेष्ठ रहेगा।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
सहयोगियों से प्राप्त सूचनाओं का समुचित उपयोग करें। समुचित दृष्टि से किया गया कार्य आपको भविष्य में लाभदायी साबित हो सकता है।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – सावधानी
जरा सी सावधानी आपके जीवन में काफी आसानी लेकर आ सकती है। ख़ास तौर पर विरोधियों पर कड़ी नजर बनाए रखें।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
अचानक होने वाले लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। प्रतियोगिता आपके व्यावसायिक जीवन को और निखार सकती है।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  शुभ
शांति व् धीरज से आगे बढ़ते रहें। कार्य में प्रगति की संभावना। वित्तीय अनियमितता पर ध्यान देने का प्रयास करें।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – शुभ
धन सम्बंधित यात्रा के योग। जो कार्य धन के कारण रुके हुए हैं, वे अल्प प्रयास से बन सकते हैं। विकास की यात्रा प्रारंभ होने की संभावना।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – शुभ
मेडिकल के क्षेत्र से सम्बंधित जातक काफी आगे जा सकते है। नयी ऊर्जा के साथ नए सप्ताह की शुरूआत  करें।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभ
विदेश से कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है ।
जो जातक आयात निर्यात्त के कार्य में लिप्त है वो विशेष प्रयास करने पर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते  हैं।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed