साप्ताहिक राशिफल (24 – 30 अप्रैल) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – मिश्रित
अवांछित व्यय से सावधान रहें। नवीन कार्यों का अवसर प्राप्त हो सकता है। वाहन से सम्बंधित कार्यों में उत्तम प्रतीत होता है।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
लाभ प्राप्ति में संयम रखें तो उत्तम रहेगा। लंबी अवधि की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। कंप्यूटर सम्बंधित कार्यों में प्रगति हो सकती है।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
सरकारी कार्यों में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। वित्तीय रुके हुए कार्यों के होने की संभावना काफी हद तक सकारात्मक दिखाई दे सकती है।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत –  अति शुभ
आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। भाग्य हमेशा कर्म करने वालों का साथ देता है।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
व्यय के ऊपर नियंत्रण का प्रयास करें। सहयोगियों की राय लेकर आगे की योजना का निर्धारण करें।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  मिश्रित
भागीदारी में काम करने के योग बन सकते है। मत्स्य उद्योग में लिप्त जातकों के लिए कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
मेडिकल क्षेत्र के जातक कुछ सावधानी रख आगे बढे तो ठीक रहेगा। प्रतियोगियों से सावधान रहें।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – सचेत
सचेत रहें। अचानक आने वाली संभावनाओं के लिए तैयार रहें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  सकारात्मक
आने वाली यात्राओं से लाभ मिल सकता है।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
दूरसंचार के माध्यमों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
प्रतियोगिता से घबराने की ज़रूरत नही है। उम्मीद का दामन थाम के आगे बढ़ने  का प्रयास करे।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
मन लगाकर कार्य करें। भाग्य पूर्णतः आपका साथ देता प्रतीत हो रहा है। खुदरा विक्रेताओं के लिए उत्तम संभावनाएं।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed