साप्ताहिक राशिफल (27 मार्च-2 अप्रैल) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व्  भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – मध्यम
विधुत क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले जातक अवांछित व्यय से बचे सप्ताह की शुरुआत में। 30 मार्च से नवीन उद्यम की संरचना से सम्बंधित योजना बना सकते हैं।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
पशु पालन उद्योग् से सम्बन्ध रखने वाले जातक 27 व् 28 तारीख लाभकारी प्रतीत हो रही है। पश्चात यात्रा के योग का निर्माण।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
प्रसाधन उद्योग् में लिप्त जातक भाग्य से प्राप्त मौकों की तलाश करें, लाभ की संभावनाएं बन रही है।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
अनाज क्रय-विक्रय से जीविका अर्जित करने वाले जातक 27 तारीख को विशेष सावधानी रखें। मित्रों पर अधिक विशवास न करें। स्वयं समुचित विचार कर निर्णय करे तो उत्तम रहेगा।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंधित जातक प्रतियोगिता से उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं पे आत्मविश्वास आपका विशेष गुण है। संकट की घड़ी में धीरज रखें।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – शुभ
प्रसाधन के क्षेत्र से जुड़े जातक को अपने सहयोगियों से विशेष लाभ हो सकता है। फिर भी नवीन सम्भावना की तलाश जारी रखे और अवांछित खतरे लेने से बचने का प्रयास करें।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
व्यापारी वर्ग ख़ास तौर पर खुदरा क्षेत्र के ब्यापारियों के लिए संकेत, आने वाले सप्ताह में तकनीकी साधनों के जरिये बाज़ार से जुड़ने का प्रयास कर सकते है।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – शुभ
केमिकल के व्यापार से क्रय विक्रय करने वाले जातक यात्रा कर भिन्न-भिन्न क्षेत्र में अपने कार्य का विस्तार करने का प्रयास कर सकते हैं। वाहन का अति उपयोग हो सकता है।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
जातक ज्ञान से प्रकाशित दिखाई दे रहे हैं। अचानक होने वाले लाभ के प्रति सचेत रहें। उसका उपयोग भविष्य निर्माण में हो सके, इसकी रूप-रेखा बनाने का प्रयास करें।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – अति शुभ
जातक अपनी आय को नियंत्रित करने का प्रयास करें। मत्स्य पालन की तरफ विशेष ध्यान कर जीविका अर्जित करने वाले लोगों के लिये काफी शुभ संकेत प्रतीत होते हैं, इस सप्ताह विशेष।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
जातक जो औषधि से सम्बंधित क्षेत्र के कार्य में लिप्त है और काफी दिनों से धन की प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अगर इस सप्ताह में कुछ योजनाओं के साथ प्रयास करेंगे तो धन से सम्बंधित शुभ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
स्वयं के कार्यक्षेत्र में एकाग्र रहे, दूसरे के कार्य से समीक्षा न करें। विकास की अति सम्भावना प्रतीत होती है।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>


*