साप्ताहिक राशिफल (29 मई – 3 जून) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – शुभ
अति शुभ। वाहन से सम्बंधित कार्यों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। योजनानुसार कार्य करें।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
संचार के माध्यमों का उपयोग व्यापारिक लाभ के लिए अधिक मात्रा में करें ।
इनसे कुछ हद तक सकरात्मकता को बल मिल सकता है ।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  लाभदायी
आर्थिक रुके हुए कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें ।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत –  आत्म केंद्रित
स्वयं के नियमित कार्य पर अधिक ऊर्जा खर्च करें। कार्य को प्रगति के पथ पर ले जाने का समय है।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
समुचित मात्रा में व्यय करें। नियंत्रण का प्रयास जारी रखें ।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  लाभ
निर्णय लेने में उत्सुकता रखें। त्वरित लिए गए निर्णय लाभदायीं साबित हो सकते हैं।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – लक्ष्य भेद
अपने लक्ष्य को एकाग्रता के बाण से भेदने का प्रयास करें। व्यापारिक लक्ष्य की प्राप्ति होने की संभावनाएं बढ़ रही है।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – भाग्य वर्धक
भाग्य आपके साथ है। जिन भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उनका निवारण होने की सम्भावना बढ़ रही है।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  धैर्य
धैर्य को धारण करें। धीरज आपके जीवन में विकास का कारण बन सकता है।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – सचेत
साझेदारी व् भागीदारी के कार्यों को महत्व दे, साथ ही उचित समय का योगदान दें। निर्णय लेते वक़्त सबकी राय लेकर आगे बढ़ें।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
आयात-निर्यात के कार्य को समझने का प्रयास करें। अनुचित निर्णय लेने से बचने का प्रयास करें।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभ
नवीन कार्यों व् विषयों पर शोध करने के लिए उचित समय प्रतीत होता है। सोंच को संकुचित न होने दे।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed