साप्ताहिक राशिफल (5 – 11 जून) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – शुभ
सहयोगियों पर विश्वास करना सीखें। राय मशवरे से लिए निर्णय लाभदायक सिद्ध होने की सम्भावना ज़्यादा रहती है।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – सावधान
व्यवसाय की बारीकियों को समझने का प्रयास करे। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करते हुए विवेक का उपयोग करें।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  मिश्र
अचानक तीव्र गति से होने वाले परिवर्तन के लिए तैयार रहें। अपना ध्यान व् एकाग्रता बनाये रखें। 

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत –  सकारात्मक
व्यवसाय के लिए अगर वाहन का विचार कर रहे हैं तो वर्तमान समय उपयोगी बन सकता है।

सिंह
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – अति शुभ
यात्रा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यापारियों के लिए काफी उत्तम संभावनाएं बनती प्रतीत हो रही हैं।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  अर्थ लाभ
धन का संयोजन करने से सब रुके हुए काम बन सकते हैं। धन का समुचित उपयोग करने का प्रयास करें।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – लक्ष्य भेद
केंद्र को पहचाने और उसे पकड़ कर चलने का प्रयास नियमित रूप से करते रहें। लक्ष्य प्राप्ति के श्रेष्ठ योग बन सकते हैं।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – नियंत्रण
समय का एक ही नियम है वो कभी समान नही रहता। समय के अनुसार चलने का प्रयास करें। समय को व्यर्थ व्यतीत न करें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  मिश्र
लाभ की संभावनाएं दिखने पर ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें अधिकतम मात्रा में प्राप्त करने का। साथ ही साथ धीरज से विचार भी कर लेवे ताकि भविष्य में नुकसान न उठाना पड़े।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
नए अवसर दिखाई देने पर उन्हें नज़रअंदाज न करें। विश्लेषण अवश्य करें। हो सकता है आपको भविष्य में उपयोगी सिद्ध हो जाए।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
भाग्य आपके साथ प्रतीत हो रहा है। मेहनत का साथ मिलाकर सफलता की कुंजी बना लेवें।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
किसी भी क्षण धैर्य को न त्यागे। आपके लिए इस सप्ताह का ये ही मूल मंत्र है।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Comments are closed