GST: ओरेकल ने जीएसटी बिल के लिए अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा शुरू की


प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी ओरेकल ने देश में 1 जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी बिल के लिए अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी अपने डाटा सेंटर भी खोलने पर विचार कर रही है। ओरेकल के सीईओ सफरा कैट्ज (Safra Catz) ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, तकनीकी सहयोगियों, […]


Oracle-cloudप्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी ओरेकल ने देश में 1 जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी बिल के लिए अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी अपने डाटा सेंटर भी खोलने पर विचार कर रही है।

ओरेकल के सीईओ सफरा कैट्ज (Safra Catz) ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, तकनीकी सहयोगियों, विश्लेषकों सहित 12,000 लोगों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत समाजवादी कारकों और सरकार द्वारा युवाओं के विकास और टेक्नोलॉजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के कारण एक अच्छा स्थान है।

ओरेकल भारत में पिछले दो दशकों से अपनी सेवाएं दे रहा है। ओरेकल देश में डेटाबेस प्रौद्योगिकी देता है और व्यावसायिक लेनदेन में अपनी अहम भूमिका निभाता है।

सफरा ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री मोदी को साथ हुयी भारत भ्रमण यात्रा ने मेरे उन विचारो को बदल दिया जो मेरे मन में भारत को लेकर थे। यात्रा के दौरान मोदी ने मुझसे भारतीय नागरिकों के लिए ओरेकल की सेवाओं को विस्तार करने को कहा था।

इसी क्रम में ओरेकल भारत में लागू होने जा रहे वस्तु एवं सेवा कर को व्यापारियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए अपनी सेवाएं देगा। उन्होंने कहा कि ओरेकल के ईआरपी समाधान का उद्देश्य जीएसटी नेटवर्क एकीकरण के लिए सहायता प्रदान करना है। जिसके लिए कंपनियां को अपने ईआरपी सिस्टम को अपग्रेड करना होगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार देश में एक कर व्यवस्था लागू करने को लेकर लम्बे समय से जोर दे रही है। जीएसटी इसी दिशा में किया जा रहा एक प्रयास है। जिसे आगामी 1 जुलाई से संपूर्ण देश में लागू किया जाएगा।

Shriddha Chaturvedi

ख़बरें ही मेरी दुनिया हैं, हाँ मैं पत्रकार हूँ

No Comments Yet

Comments are closed