साप्ताहिक राशिफल (17 – 23 अप्रैल) | जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपके लिए कारोबार


भारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है। स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर […]


Horoscopeभारतीय ज्योतिष में बारह राशियों व् नव ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्तमान स्थिति व् भविष्य की घटित होने वाली परिस्थितियों की संभावनाओं को जानने का प्रयास किया जाता रहा है।

स्थूल रूप से जानने के लिए गोचर में विचरण करने वाले ग्रहों का अध्ययन किया जाता है।

इसी प्रयास स्वरूप, राशि के आधार पर छोटी व् मझोली इकाइयों (SMEs) में किस प्रकार से आने वाला सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है।

मेष
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत  – अति शुभ
भाग्य आपके पक्ष में होता दिखाई दे रहा है, अपने कर्मों को सही दिशा में ले जाते हुए इसे साकार कर लेने का,  वर्तमान को सही अवसर बनाने का प्रयास करें। ऊर्जा क्षेत्र में लिप्त जातकों के लिए सही दिशा की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
सप्ताह की शुरूआत के दिनों की कुछ दिक्कतों को नज़रअंदाज़ करना उचित प्रतीत होता है। बुधवार से कुछ सकारात्मक संकेतों की प्राप्ति हो सकती है। संचार क्षेत्र में मौजूद जातकों के लिये विशेष कारक योग बनते प्रतीत होते है।

मिथुन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  मिश्रीत
खदान से सम्बंधित मिथुन राशि वाले जातकों के लिए विशेष फल कथन। अचानक बनते-बनते कार्यों में अचानक रुकावटें आती दिखे तो धीरज न त्यागें। हर दूख के बाद सुख का आगमन निश्चित होता है।

कर्क
शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – सावधानी बरतें
जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें। खुद पर भरोसा रखें। प्रतियोगियों पर नज़र रखें।

शुभ रंग – लाल
सप्ताह संकेत – मिश्रित
आयात-निर्यात में लगे हुए जातकों के लिए शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। व्यय को नियंत्रित करने का प्रयास करें तो शुभ रह सकता है।

कन्या
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत –  शुभ
वाहन सम्बंधित जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ तक शुभ रह सकता है। नए कार्यों की रूप रेखा तैयार करना चाहते है तो उत्तम समय प्रतीत होता है।

तुला
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत – मिश्रित
निर्माण कार्य में लगे जातकों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिश्रम को न त्यागें।

वृश्चिक
शुभ रंग – पीला
सप्ताह संकेत – शुभ
भाग्य अपनी पूर्णता के साथ आपका साथ निभा सकता है। अवसरों की तलाश व् उचित मार्ग पर चलने का प्रयास करें।

धनु
शुभ रंग – हरा
सप्ताह संकेत –  सकारात्मक
दूसरे के कार्य पर टीका टिप्पणी न करते हुए स्वयं के कार्य पर नज़र रखें। प्रसाधन व् कपड़े उद्योग में लगे जातकों के लिए विशेष शुभ संकेत बनते दिख सकते हैं।

मकर
शुभ रंग – श्वेत व् काला मिश्रित
सप्ताह संकेत – सकारात्मक
अवांछित यात्राओं पर नियंत्रण लाने का प्रयास करें। सहयोगियों पर अति विश्वास न करे तो उत्तम रह सकता है।

कुंभ
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – मिश्रित
मेडिकल के क्षेत्र से सम्बंधित जातकों के लिए कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते है। यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।

मीन
शुभ रंग – श्वेत
सप्ताह संकेत – लाभकारी
स्टेशनरी सम्बंधित कार्यों के लिए उत्तम योग बनते दिख सकते है। जनसंपर्क से कार्यो को गति मिल सकती है।

(उपरोक्त लेख मात्र वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ज्योतिष संशोधन शोध का एक भाग है। इसके लेखक नवनीत ओझा ज्योतिष संशोधक एवं आध्यात्मिक साधक हैं। उपरोक्त व्यक्त किये गए विचार लेखक के अपने विचार हैं। राशि की दृष्टि से किये गए फल कथन को सामान्य जन के लिए संकेत मात्र है इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी न माना जाए। स्वयं के ग्रहों का विश्लेषण व् उसके अनुसार मार्गदर्शन सलाह पर किये गए जीवन के निर्णय कुछ हद तक उपयोगी रह सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट www.aryashresth.org पर विजिट कर सकते हैं।)

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>


*